फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youmng Man Loves with Two Girls Murered By Three Friend Crime News Agra

खुलासाः दोस्त को बियर में जहर देकर मार डाला, कारण जानकर पुलिस रह गई हैरान

Thu, 26 Sep 2019 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Youmng Man Loves with Two Girls Murered By Three Friend Crime News Agra
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नई आबादी करबला के युवक राजा कुरैशी को बियर में जहर देकर मारा गया था। इसका खुलासा शव के विसरा की परीक्षण रिपोर्ट आने पर हुआ। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि दो आरोपियों की बहन से राजू इकतरफा प्यार करता था।
विज्ञापन


इसलिए साजिश के तहत उसे आरोपी एक बार में ले गए और जहरीली बियर पिला दी। उसे अस्पताल भी मौत हो जाने के बाद ले गए। गिरफ्तार आरोपियों में रियाजुद्दीन, गुलशाद और आकाश करबला के ही रहने वाले हैं। रियाजुद्दीन और गुलशाद के घर राजा का आना जाना था।
विज्ञापन


उनकी बहनों से उसकी दोस्ती थी। इसे वह प्यार मानने लगा। इसका इजहार उसने अन्य दोस्तों के सामने किया। इस पर रियाजुद्दीन और गुलशाद ने उसे अहसास नहीं होने दिया कि वे उससे गुस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत 21 जुलाई को उसे बियर पीने के बहाने बोदला रोड पर स्थित जलसा बार में ले गए। वहां एक गिलास में पहले से जहरीला पदार्थ डाल रखा था। उसमें बियर डाली और रईसुद्दीन ने गिलास अपने हाथ में रखा। बाद में धोखे से राजू का गिलास बदलकर उसे यह गिलास दे दिया।

राजा तड़पता रहा... अस्पताल नहीं ले गए
जहरीली बियर पीने के बाद राजा की तबीयत बिगड़ गई। वह तड़प रहा था लेकिन तीनों उसे काफी देर ऑटो में लेकर इधर से उधर घूमते रहे। फिर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर चले। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। 

आकाश रईसुद्दीन और गुलशाद का दोस्त है, उसे साजिश में शामिल किया गया, ताकि शक न हो। न्यू आगरा के थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में जुर्म कुबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed