{"_id":"68599a92527238385d02b46c","slug":"you-will-have-to-pay-full-seat-even-for-half-the-bus-ticket-kasganj-news-c-175-1-kas1002-133592-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बस में आधे टिकट पर भी देनी होगी पूरी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बस में आधे टिकट पर भी देनी होगी पूरी सीट
Mon, 23 Jun 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
कासगंज। परिवहन निगम की बसों में अब बच्चों का आधा टिकट काटने पर पूरी सीट देनी होगी। निगम की ओर से 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधा टिकट लगने का प्रावधान है लेकिन उन्हें सीट नहीं दिए जाने की शिकायतें लगातार प्रबंधन को मिल रही थीं। इनका संज्ञान लेते हुए मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि आधा टिकट लेने पर परिचालक बच्चों को सीट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन डीसी पांडेय ने पत्र जारी करते हुए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सामान्य यात्री टिकट मूल्य के आधे मूल्य पर टिकट जारी किए जाने का प्रावधान है, लेकिन शिकायत मिल रही है कि यात्रा के दौरान इन बच्चों को बस में बैठने के लिए परिचालक द्वारा सीट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है। इसलिए सभी परिचालक और यातायात निरीक्षक को निर्देशित करें कि जिन बच्चों का आधा टिकट लिया गया है उसे परिचालक हर हाल में सीट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन का पत्र मिला है। इसमें 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों का आधा टिकट लेने पर सीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डिपो के सभी परिचालकों को निर्देशित करते हुए उन्हें इस पर गंभीरता से अमर करने के लिए कहा गया है। -ओम प्रकाश, एआरएम
विज्ञापन
वर्जन-
मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन का पत्र मिला है। इसमें 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों का आधा टिकट लेने पर सीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डिपो के सभी परिचालकों को निर्देशित करते हुए उन्हें इस पर गंभीरता से अमर करने के लिए कहा गया है। -ओम प्रकाश, एआरएम
विज्ञापन