फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogita Gautam Agra Murder Case: accused Vivek Tiwari did not eat or sleep in prison

योगिता गौतम हत्याकांड: हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी ने जेल में न खाना खाया, न ही सो पाया

Sat, 22 Aug 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:24 AM IST
सार

  • जालौन स्थित उरई के मेडिकल अफसर डॉ. विवेक तिवारी के बड़े ठाठ बाट थे। उसने जुलाई में ही नई गाड़ी खरीदी थी। कोठी में रहता था। जेल जाने के बाद उसकी पहली रात करवट बदलते हुए गुजरी।

विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case: accused Vivek Tiwari did not eat or sleep in prison
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी जेल में गुरुवार की रात सो नहीं पाया। कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल के कमरे में उसे रखा गया। यहां वो रात में कई बार कमरे के गेट पर आकर खड़ा हुआ। वो आता, थोड़ी देर खड़ा रहता और फिर जाकर लेट जाता। उसने शाम को खाना भी नहीं खाया।

विज्ञापन


डॉक्टर विवेक को फिलहाल क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल में रखा गया है। वो पहले से क्वारंटीन था। इसलिए उसे कमरे में बनी क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। उसका एंटीजन टेस्ट भी कराया गया। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्वारंटीन समय पूरा होने पर सात दिन बाद उसे जिला जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन



जेल सूत्रों ने बताया कि जेल में कर्मचारियों से विवेक ने ज्यादा बात नहीं की। पहली रात खाना भी नहीं खाया। दो बार कर्मचारियों ने उससे पूछा कि खाना खा लो, लेकिन मना कर दिया। जेल में पूरी रात करवट बदलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ जालौन को भेजेंगे रिपोर्ट

डॉ. विवेक तिवारी मेडिकल अफसर उरई के रूप में तैनात था। वो हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अब पुलिस उसके निलंबन के लिए सीएमओ जालौन को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी।

आज आ सकती हैं महिला आयोग की सदस्य

डॉ. योगिता गौतम की हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य शनिवार को आ सकती हैं। वह घटनास्थल से लेकर पुलिस से अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेगी। आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने एसएसपी से इस मामले में की गई कार्रवाई की आख्या मांगी है। 


संबंधित खबर- डॉक्टर योगिता हत्याकांड: फोन पर धमकता था विवेक तिवारी, पुलिस को मिलीं चार ऑडियो क्लिप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed