फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Sarkar created dimensions in four years: Ramnaresh

चार साल में योगी सरकार ने बनाए आयाम: रामनरेश

Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Yogi Sarkar created dimensions in four years: Ramnaresh
21एमएनपी-39-भाजपा की यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर घिरोर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय बेवर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा चार वर्षों में वह कर दिखाया, जो पिछली सरकारें नहीं कर सकी। भाजपा सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर जनता को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। चेयरमैन सुनीति भाटिया, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, अरविंद तोमर, रमेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, विशंभर तिवारी, आकाश प्रताप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक घिरोर के सभागार में एसडीएम अनिल कुमार कटियार की अध्यक्षता में किसान मेले का आयोजन किया गया। सहकारी बैंक चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर ने सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव, संदीप पाठक, चंदन चौहान, एडीओ कृषि सुभाष तिवारी, वीरेंद्र कुमार, कृष्णवीर सिंह, देवदत्त मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। बीडीओ धीरेंद्र यादव, ईओ सुभाषचंद, जेई प्रशांत कुमार, उर्मिला चौहान, रौनक गांधी मौजूद रहे।
नगर पंचायत किशनी में हुए कार्यक्रम में नगर के पीएम स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी प्रमाणपत्र और कार्ड दिए गए। भाजपा महामंत्री रामशंकर तिवारी, ईओ अभयरंजन, सुधीर गुप्ता, चेयरमैन अनिल मिश्रा, मुनींद्र चौहान, अनुज तिवारी, दिनेश कुमार, आदेश गुप्ता मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर में हुए किसान मेले में एसडीएम आरएस मौर्य, बलबीर धनगर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद शर्मा, दिलीप राठौर, सत्यम सिंह मौजूद रहे।
-------------
आबकारी मंत्री ने सौंपे प्रमाणपत्र
भोगांव। नगर पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं व्यापारी कल्याण मिशन के लाभार्थियों से कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने सीधा संवाद किया और समस्याओं की जानाकरी ली।
इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। ईओ आरके सिंह, राजीव पांडेय, महाराज सिंह, आशू सक्सेना, रामप्रसाद वाल्मीकि, राजेंद्र सोनी मौजूद रहे। गांव हुमायूंपुर में मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय ने चौपाल लगाई। किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। कलक्टर सिंह राजपूत, बबलू चौहान, रामू चौहान, सत्यप्रकाश, रामचरन सिंह, अमित राजपूत मौजूद रहे।
---------
किसान मेला में जानकारी दी
करहल। ब्लॉक करहल सभागार में मिशन किसान कल्याण के तहत किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। एसडीएम रतन वर्मा ने सरकार की किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
अनुजेश प्रताप यादव, बीडीओ विमला देवी, अश्वनी यादव, मनोज कश्यप, अंतराम यादव, अवध बिहारी, रामबहादुर पचौरी, हरिशंकर शर्मा, दिनेद्र सिंह, कपिल शर्मा, शिवराम सिंह, योगेंद्र सोलंकी, सर्वेंद्र गुप्ता, किशन प्रताप मौजूद रहे।

-----
लाभार्थियों से संवाद किया
ज्योंती। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल चतुर्वेदी ने 41 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब सिंह दिवाकर, पंकज पाठक, केशव चतुर्वेदी, अरुण चौहान, अतुल प्रताप चौहान, पूर्णप्रताप सिंह चौहान, प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed