फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi government is going to take action against corrupt policemen

यूपी में योगी के निशाने पर खाकी, एक हजार पुलिसवालों की सूची तैयार

Mon, 10 Apr 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 10 Apr 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
yogi government is going to take action against corrupt policemen
डेमो पिक
डीजीपी जावीद अहमद का कहना है कि अपराधियों से मिलीभगत रखने वाले पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई होने जा रही है। प्रत्येक जनपद में दागी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा चुकी है। जल्द ही इनका ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही और भी एक्शन  होगा। इससे महकमे के साथ जनता में भी अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन


डीजीपी ने रविवार को आगरा पुलिस लाइन सभागार में जोन के आठों जनपदों के अपराध की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि माफिया चाहें कितना ही पहुंच वाला हो, उस पर जल्द से जल्द कड़े से कड़ा एक्शन होना चाहिए।
विज्ञापन


खनन माफिया, डग्गामार वाहन माफिया, भूमाफिया, शराब माफिया समेत सभी तरह के माफिया को जल्द से जल्द चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि अपराधियों से मेलजोल रखने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सभी जनपदों में कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में ऐसे पुलिसकर्मी 1000 से ज्यादा हैं। आगरा जोन में 80 की सूची तैयार की जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा क्राइम ब्रांच और एसओजी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों की शहादत पर हमें गर्व
प्रदेश में तीन दिन के भीतर तीन सिपाहियों की हत्या पर डीजीपी ने कहा कि हत्यारों की तलाश की जा रही है, जल्द पकड़ लिया जाएगा। सिपाहियों की शहादत पर हमें गर्व     है। बता दें, आगरा के शमसाबाद में पांच अप्रैल को थाना के पास सिपाही अजय यादव की हत्या कर पिस्टल लूट ली गई थी। आठ अप्रैल को फिरोजाबाद में खनन माफिया ने यूपी -100 के सिपाही रवि की जान ले ली। इसी दिन प्रतापगढ़ में यूपी-100 के सिपाही राजकुमार की बदमाश ने हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed