फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi adityanath may be announcements for brass industry of jalesar in etah

मुख्यमंत्री योगी के आने से उद्यमियों में जगी आस, जलसेर के घुंघरू-घंटी उद्योग को मिलेगी रफ्तार

Sun, 24 Feb 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath may be announcements for brass industry of jalesar in etah
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
एटा के जलेसर में घुंघरू की खनखनाहट कमजोर है और परिवहन सेवा ठप। इलाज के इंतजाम नाकाफी और सड़कें खस्ताहाल हैं। दिक्कतों की फेहरिस्त लंबी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, तो घुंघरू उद्योग की खनक बढ़ने की उम्मीद भी जाग गई हैं। जलेसर का दम तोड़ता घुंघरू-घंटी उद्योग और लोग मुख्यमंत्री के आने को लेकर ऐसे तमाम सपने संजोए हैं।  
विज्ञापन


यूं तो जलेसर नगरी महाभारत काल से है, लेकिन जन प्रतिनिधियों और सरकारी उपेक्षा के चलते विकास से हमेशा अछूती रही है। बीते साल 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा आए थे, लेकिन तब भी उनके पिटारे से जलेसर के घुंघरू-घंटी उद्योग को कुछ नहीं मिल सका। हालांकि उन्होंने जल्द ही घुंघरू-घंटी उद्योग की खनक को बढ़ाने का वादा किया था। 
विज्ञापन


इस उद्योग को प्रदेश सरकार की एक उत्पाद एक जिला योजना में शामिल किया गया, लेकिन योजना भी उद्योग को कोई राहत नहीं दे सकी। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा आ रहे हैं, तो उम्मीदें परवान चढ़ने लगीं हैं। लोगों को मुख्यमंत्री योगी से तमाम उम्मीदें हैं। सूत्रों की मानें तो एक जिला एक उत्पाद के तहत घुंघरू घंटी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों को विकास की उम्मीद

कारोबारी मनीष सिंघल का कहना है कि नगर और जिले के प्रमुख घुंघरू-घंटी उद्योग के लिए कोई नहीं सोचता। पिछले साल भी सीएम आए, लेकिन उद्योग के लिए कुछ नहीं किया। उद्योग को विकास की जरूरत है। कृष्ण गोपाल गुप्ता ने बताया कि एक दौर था, जब जलेसर के घुंघरू की खनक देशभर में होती थी, लेकिन उपेक्षा के चलते अब उद्योग सिमटकर रह गया है। सीएम से तमाम उम्मीदे हैं।

उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। एसएसपी और डीएम पल पल की अपडेट ले रहे हैं। शहर के सैनिक पड़ाव मैदान में कार्यक्रम होगा। यहां विशाल मंच बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एटा में मुख्यमंत्री योगी 335 करोड़ की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, वहीं कासगंज जिले को भी 2.7 अरब की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 
40 हजार के करीब भीड़ की संभावना 

योगी आदित्यनाथ की सभा में तकरीबन 40 हजार की भीड़ आने की संभावना है। भाजपा नेता सभा में अधिक से अधिक भीड़ लाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन के पास जो आंकड़े हैं उसके हिसाब से 20 हजार लोगों की भीड़ आने की ही उम्मीद है। मंच और पांडाल को उसी हिसाब से तैयार कराया जा रहा है। 

कार्यक्रम स्थल देखा, दिए निर्देश 

yogi adityanath may be announcements for brass industry of jalesar in etah
सैनिक पड़ाव में बनाए गए मंच का निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में डीआईजी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कमिश्नर अजय दीप सिंह व डीआईजी डॉ. प्रीतीदर सिंह ने एटा कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों ही अधिकारियों ने साफ कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर लें, लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

कलक्ट्रेट में बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव का निरीक्षण पंडाल का जायजा लिया। इस दौरान हेलीपैड से मंच तक की दूरी को देखते हुए उसी अनुसार रास्ते की बैरीकेडिंग कराने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए।
 
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जोन भर से पुलिस बल बुलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जरुरत पडऩे पर रिजर्व पुलिस बल को भी प्रयोग में लाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed