फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath inaugurates several projects In Tundla Before Up Assembly By Elections

सीएम योगी ने फिरोजाबाद को दी करोड़ों की सौगात, कहा- दुनिया में चमकेगा यहां का कांच

Sat, 14 Sep 2019 07:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath inaugurates several projects In Tundla Before Up Assembly By Elections
लाभार्थी को प्रमाणपत्र प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिले को करोड़ों की सौगात दी है। टूंडला में शनिवार को आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री ने एक अरब 42 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास के साथ दो अरब 48 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा में यहां से चंद्रसेन जादौन को भेजा, इसका मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की दुनियाभर में पहचान है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि फिरोजाबाद के कांच की चमक देश-दुनिया बिखरेगी। 
विज्ञापन


ठाकुर वीरी सिंह कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के शिविर लगाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Yogi Adityanath inaugurates several projects In Tundla Before Up Assembly By Elections
मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री, विधायक व नेतागण - फोटो : अमर उजाला
टूंडला विधानसभा उपचुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सियासी नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लाभार्थी सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा के पदाधिकारियों और उपचुनाव के लिए बनी कोर कमेटी से भी मंत्रणा की। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के आगरा संसदीय सीट से सांसद चुने जाने पर टूंडला विधानसभा सीट खाली हुई है। यहां से सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, जबकि भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रही। हालांकि मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने का प्रयास किया, जिन्हें शांत करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed