{"_id":"4a65e74a19a093d6eef3aabfd3ecd27b","slug":"yoga-in-agra-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगम् शरणम्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगम् शरणम्
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
Updated Mon, 22 Jun 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार का सूरज शहर में नई रोशनी लेकर आया। ये सहर आवाम के लिए खास थी। नई ऊर्जा और जोश के साथ लाखों लोगों ने न सिर्फ योगाभ्यास किया, बल्कि इसे जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। योग अपने आप में संपूर्ण विज्ञान है, इसके जरिए बीमारियाें का निदान, मानसिक-शारीरिक तकलीफों को दूर किया जा सकता है, कहते हुए योगाचार्यों ने इसे आरोग्य की शरण में जाने का मार्ग भी बताया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुहब्बत की नगरी में सरकारी कार्यालयों से लेकर मुहल्लों और कालोनी के पार्कों में योग शिविर आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम आगरा कालेज मैदान पर हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे आगराइट्स ने सभी के सुख और निरोग की कामना के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान अशोक ध्यानचंद, मन:कामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, बौद्ध धर्म गुरु भंते ज्ञानरत्न, फादर सुरेश दयाल, ब्रह्मकुमारीज आश्रम की बीके विमला, केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय मंत्री थावर चंद गहलौत, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओम माथुर, आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज कुमार रावत आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गजल गायक सुधीर नारायण और उनकी टीम सुशील सरित के रचित गीत ‘चलो योग अपनाएं, दुनिया को दिखलाएं...’ प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने शिविर की महत्ता बताई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी द्विवेदी ने मंत्र जाप कराया। इसके बाद योगाचार्य सुनील नेे मैदान में उपस्थित हजारों लोगों को योग प्रारंभ कराया। करीब 35 मिनट तक साधकों को योगासन और प्राणायाम कराए। सभी आसन और प्राणायाम आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित थे। राजेश कुलश्रेष्ठ ने जीवन में योग के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रविंद्र तिवारी नेे शांति पाठ कराया। रमन ने ‘देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें....’ गाकर शिविर का समापन किया। प्रखर गर्ग ने धन्यवाद और संचालन केशव कुमार ने किया।
विज्ञापन
लाफ्टर योग में खूब लगे ठहाके
योग प्रशिक्षक ने जब लाफ्टर योग की क्रिया कराई तो लोगों की थकान दूर हो गई। साधकों ने इसका भरपूर आनंद लिया। डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि मैदान में आकर्षक रंगोली और योग दिवस का लोगो बनाया गया था। मुख्य मंच से योगाचार्य सुनील ने योग प्रदर्शन किया। मैदान में लगभग 20 तख्तों पर योग गुरुओं ने योग क्रिया के बारे में बताया। ब्रह्मकुमारीज आश्रम की 800 से अधिक बहिनों और गुरुद्वारा गुरु का ताल के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
नजदीक होकर भी दूर रहे बाबूलाल-कठेरिया
केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के बीच चल रही तल्खी आगरा कालेज मैदान पर नजर आई। कार्यक्रम शुरू होने से दोनों मंच के दाहिनी ओर भाजपा नेताओं के साथ बैठे थे। लेकिन दोनों के बीच कई कुर्सियों का फासला था। जब मंच पर बुलाया तो दोनों नजदीक आए, लेकिन नजरें नहीं मिलाईं। योग साधना के वक्त कठेरिया मंच के दाहिनी ओर खड़े हुए थे, चौधरी बाबूलाल ने बाईं ओर ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गहलोत और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद के साथ योग किया। कठेरिया के मंच पर जूता पहनकर चढ़ने को लेकर काफी चर्चाएं हुईं।
मुसलिम समाज के लोग भी पहुंचे
योग दिवस को लेकर मुसलिम समाज में ऊहापोह की स्थिति थी, लेकिन आगरा कालेज मैदान पर समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। हालांकि अधिकांश लोग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से संबंधित थे। राष्ट्रीय मंत्री असफाक सैफी के नेतृत्व मोहम्मद इसलाम अब्बास, इरफान कुरैशी, जाहिद वारसी, फरीद खान, जाहिद सैफी आदि ने योग किया।
अन्य राजनीतिक दलों ने बनाई दूरी
कालेज के मैदान पर भाजपा को छोड़ बाकी राजनीतिक दलों ने दूरी बनाए रखी। संघ के स्वयंसेवकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मैदान पर नहीं पहुंचे। मेयर इंद्रजीत आर्य का नाम मंच से कई बार लिया गया, लेकिन वे नदारद थे।
योग शिविर में ये रहे मौजूद
भाजपा नेता पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सांसद बाबूलाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल, चौधरी उदयभान सिंह, अशोक राना, डा. रामबाबू हरित, सुनील विकल, सुभाष वोहरा, डा. मुनीश्वर गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, विजय गोयल, राकेश गर्ग, आईएमए के अध्यक्ष डा. संदीप अग्रवाल, एनएमओ के डा. पवन गुप्ता, राधा किशन गुप्ता, राधावल्लभ, उमेश गर्ग, प्रमोद चौहान, रंधीर सिंह, केके शर्मा, भूपेंद्र सिंह चौहान, डीके उपाध्याय, बसंत गुप्ता, यादवेंद्र प्रताप सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिगंबर सिंह धाकरे, विनय अग्रवाल, अशोक चौबे, विनोद अग्रवाल, दलजीत सिंह सेतिया व बंटी ग्रोवर, पंकज खंडेलवाल, सुभाष अग्रवाल एडवोकेट, दीपिका गुप्ता, प्रेमा वर्मा, संगीता शर्मा, तान्या शर्मा, आभा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बीमार हो गई प्रदेश सरकार: ओम माथुर
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश सरकार की ओर से कोई सरकुलर जारी न करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ओम माथुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी की सरकार पहले से ही बीमार है। वह स्वस्थ नहीं रहना चाहती है। जनता भी चाहती है कि बीमार होकर वे यहां से हट जाएं।
उनसे पूछा गया कि एक ओर निरोग और योग की बात हो रही है दूसरी ओर कैंसर जैसी बीमारी पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन तंबाकू पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। शरीर और देश के लिए जो भी हानिकारक है वह देश से बाहर होगा।
भारत की होगी 21वीं सदी : गहलौत
आगरा। केंद्रीय सामाजिक आधिकारिता एवं न्याय मंत्री थावर चंद गहलौत ने कहा कि भारत ने दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम की सीख दी है। दुनिया के 177 देशों से अधिक देशों में योग दिवस मनाया गया है। 21वीं सदी अब भारत की सदी होगी।
मन, शरीर स्वस्थ होगा तभी देश स्वस्थ बनेगा
आगरा। भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान अशोक ध्यानचंद ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति और अहिंसा का संदेश दिया है। अब योग के माध्यम से मन और शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश भारत की भूमि से जागृत हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मन और शरीर स्वस्थ होगा तभी स्वस्थ विचार आएंगे और तभी देश, दुनिया स्वस्थ बनेगी।