आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को योग और ध्यान प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार ने अष्टांग योग के अंतर्गत यम, नियम, आसान, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारण, ध्यान व समाधि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने पर नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रशिक्षण भी दिया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक छात्रा को अपने अंदर शक्ति को जागृत करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू किया है। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. नसरीन बेगम ने किया। डॉ. अमिता निगम, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. मीरा सिंह व नेहा ने प्रशिक्षक का स्वागत किया। राजबाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. लता चंदोला, डॉ. शशि प्रभा वार्ष्णेय, डॉ. अनुराधा गर्ग, डॉ. कंचन गुप्ता, शैलजा मिश्रा की उपस्थिति रही।