{"_id":"267ccea37fb6edd01763006910c7096e","slug":"ymunapar-21-days-jlsnkt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनापार में 21 दिन से जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनापार में 21 दिन से जलसंकट
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार क्षेत्र में लोग 21 दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद जलकल विभाग ने समस्या हल नहीं की है। गर्मी में पानी को तरस रहे लोगों को पड़ोसी सबमर्सिबल से पानी मुहैया करा रहे हैं।
बता दें यमुना ब्रिज, पालिका नगर, घाट, हनुमान नगर आदि क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद है। जलकल विभाग के अलावा जनप्रतिनिधियाें के समक्ष भी लोगों ने इसका रोना रोया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
रोजेदारों के लिए बड़ी मुसीबत
पानी न आने से रोजेदाराें के लिए बड़ी मुसीबत हो गई है। इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के दर्जनाें परिवार रहते हैं। रमजान में पानी की सप्लाई न होने से रोजेदार दूर इलाकों से पानी भरकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
- पानी की सप्लाई न आने पर वुजू नहीं कर पा रहे हैं। - अंसार अली
- पड़ोसी की सबमर्सिबल से पानी भर लाते हैं। - सोना खान
हैंडपंप भी खराब
पानी की सप्लाई बंद है, यहां लगे हैंडपंप भी खराब हैं। पार्षद, विधायक और सांसद से भी इस समस्या की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
- यहां कोई जनप्रतिनिधि समस्या सुनने नहीं आता, हैंडपंप सही हो जाएं तो कुछ राहत मिले। - दिलीप पाठक
- पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं, दैनिक कार्य के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है। - सुनीता