फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yatra will start today with 100 chariots, 1 lakh people will participate

Agra News: 100 रथों के साथ आज निकलेगी यात्रा, 1 लाख लोग होंगे शामिल

Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Yatra will start today with 100 chariots, 1 lakh people will participate
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठन 19 जनवरी को शहर में श्रीराम रथ यात्रा निकालेंगे। राम रथ यात्रा में 100 राम रथ झांकियों के साथ शामिल होंगे। राम रथ के लिए रामलीला समितियों सहित स्कूलों में तैयारी की जा रही है। इसमें एक लाख लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने राम रथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों द्वारा श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समिति के बैनर तले 19 जनवरी को रामलीला मैदान से दोपहर 12 बजे शहर में श्रीराम रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में राम रथ शामिल कराने के लिए विहिप नेताओं ने तैयारी की है। उन्होंने जिले की 35 रामलीला समितियों से संपर्क किया है। अधिकांश समितियों ने श्रीराम रथ यात्रा में झांकियों से सजे राम रथ लाने पर सहमति दे दी है। विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान, मंत्री सिद्धनाथ पांडेय, धर्माचार्य प्रमुख स्वदेश अग्रिहोत्री, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अपूर्वा दलेला ने अपनी टीम के साथ संपर्क किया है।कार्यक्रम के तहत जिले के 25 कॉलेजों के प्रबंधन ने भी श्रीराम रथ यात्रा में झांकियों से सजे राम रथ को श्रीराम रथ यात्रा में शामिल करने पर सहमति दे दी है। विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने बताया कि श्रीराम रथ यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर आगरा गेट पुलिस चौकी, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन कॉलेज तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, कोतवाली होते हुए छोटा क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed