फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Water Levels Recede But Flood Aftermath Devastates Agra Over 12,000 Bighas of Crops Lost

UP Flood: बाढ़ छोड़ गई तबाही के निशान, 12 हजार बीघा फसल बर्बाद; बाजरा और सब्जियों की फसल हो गईं नष्ट

Thu, 11 Sep 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 08:56 AM IST
सार

यमुना का जलस्तर उतरने लगा है। ऐसे में तबाही का मंजर अब साफ-साफ दिखाई दे रहा है। सदर, एत्मादपुर, बाह और फतेहाबाद में बाजरा और सब्जियों की फसल नष्ट हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Yamuna Water Levels Recede But Flood Aftermath Devastates Agra Over 12,000 Bighas of Crops Lost
पानी में डूब गई फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना उतरने लगी है। जलस्तर घटना शुरू हो गया है, लेकिन यमुना में आई बाढ़ तबाही के निशान छोड़ गई। सदर, एत्मादपुर, बाह और फतेहाबाद में करीब 12 हजार बीघा बाजरा, सब्जी व अन्य फसल बर्बाद हो गई। बुधवार से प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का ड्रोन सर्वे शुरू कराया है।
विज्ञापन


वाटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे में पांच इंच घटा है। बुधवार सुबह 10 बजे जलस्तर 501 फीट था। मंगलवार रात 10 बजे यह 501.5 फीट था। उधर, संरक्षित स्मारकों से लेकर कैलाश मंदिर और डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में भरा पानी घटने लगा है। लेकिन, तनौरा नूरपुर से लेकर मेहरा नहारगंज सहित 60 से अधिक गांव में खेत डूब हुए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। ड्रोन से सभी इलाकों का सर्वे कराया जा रहा है। नुकसान का आंकलन होने के बाद प्रभावित किसान व लोगों को मुआवजा वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि तहसील क्षेत्र में करीब पांच हजार बीघा फसल प्रभावित है। यमुना का जलस्तर घटने के बाद राहत शिविर में आश्रय लेने वाले लोग अपने घरों की तरफ वापस लौट रहे हैं। उधर, मेहताब बाग में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed