फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna River Bridge will Starts for Public Traffic Till Month of June 2019

दो सप्ताह बाद भरिए यमुना के नए पुल पर फर्राटा, जाम के झाम से मिलेगी निजात

Tue, 28 May 2019 04:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 May 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Yamuna River Bridge will Starts for Public Traffic Till Month of June 2019
यमुना नदी पर निर्माणाधीन नया पुल - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। अत्याधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे इस पुल पर 10 जून तक यातायात शुरू हो सकता है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि फिनिशिंग समेत कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वाटर वर्क्स चौराहे को फिरोजाबाद हाईवे को जोड़ने के लिए यमुना पर तीसरे पुल का काम तकरीबन दो साल पहले शुरू किया गया था। जवाहर पुल पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण जवाहर पुल की बियरिंग टूट गई थीं। इसके बाद ही एनएचएआई आगरा खंड ने यमुना पर तीसरे पुल का प्रस्ताव भेजा था। 
विज्ञापन


ओरिएंटल कंपनी ने यमुना की तलहटी में पुल का निर्माण शुरू किया था। पुल के निर्माण के दौरान दो गर्डरों के गिरने के कारण पुल निर्माण का कार्य बाधित हो गया था। इसमें कार्यदायी संस्था ओरिएंटल कंपनी को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। दो गर्डरों को बदलने के कारण पुल के कार्य में तीन माह की देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल को मार्च 2019 में पूरा किया जाना था, लेकिन अब पुल पर अधिकांश कार्य हो चुका है। फिनिशिंग समेत अन्य छुटपुट कार्य किए जा रहे हैं। ओरिएटंल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुल को एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा। 10 से 15 जून के बीच में पुल पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इससे वाटर वर्क्स फ्लाईओवर सीधा नये पुल से जुड़ जाएगा।

एनएच-2 पर शाहदरा चुंगी चौराहे पर निर्माणाधीन शाहदरा फ्लाईओवर पर भी एप्रोच रोड बनाने का काम किया जा रहा है। एप्रोच रोड पर मिट्टी का भराव करने के बाद सड़क बनाई जाएगी। फ्लाईओवर पर तकरीबन छह माह तक जमीन अधिग्रहण की दिक्कतों के कारण काम बंद रहा था। लेकिन पिछले दो माह से फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है।

एनएच-2 पर निर्माणाधीन सिकंदरा मंडी अंडरपास और छह फुट ओवर ब्रिज अभी तक अधूरे पड़े हैं। कई जगह लोग एफओबी निर्माण का विरोध कर रहे हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब मेट्रो रेल का काम भी शुरू होने वाला है। कई स्थानों पर एफओबी की राह में अतिक्रमण भी रोड़ा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed