{"_id":"69c2ed15cc8c4dbe44055a25","slug":"yamuna-maiya-was-adorned-with-501-sarees-on-the-occasion-of-yamuna-janmotsav-the-ghat-echoed-with-bhajans-and-chants-agra-news-c-25-1-agr1030-1018250-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 501 साड़ियों से किया यमुना मैया का शृंगार...यमुना जन्मोत्सव पर भजन संध्या और जयकारों से गूंजा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 501 साड़ियों से किया यमुना मैया का शृंगार...यमुना जन्मोत्सव पर भजन संध्या और जयकारों से गूंजा घाट
विज्ञापन
आगरा। यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर यमुना के प्राकट्योत्सव पर श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने 501 साड़ियां ओढ़ाकर कालिंदी का शृंगार किया। भजन संध्या में महिलाओं ने यमुना मैया का गुणगान किया, जिससे संपूर्ण घाट भजनों की मधुर ध्वनि और जयकारों से गुंजायमान हो गया।
पार्वती घाट पर मंगलवार की शाम बेहद खास रही। यमुना नदी में नाव के माध्यम से इस पार से उस पार तक यमुना मैया को साड़ी धारण कराई गई। सतरंगी साड़ियों से किए गए शृंगार से यमुना मैया ने भक्तों को अलौकिक रूप में दर्शन दिए। नाव में बैठी महिलाएं यमुना महारानी लहर-लहर लहराए, यमुना मैया में जब तक पानी रहे और प्यारी है यमुना मैया, प्यारे हैं कृष्ण कन्हैया जैसे भजनों पर झूमती नजर आई। संस्थापिका नीतू शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर सबसे पहले मां यमुना का दुग्धाभिषेक किया गया। भजन गाकर मां की आराधना की और संकल्प लिया कि यमुना को स्वच्छ बनाए रखेंगे।
अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने बताया कि पार्वती घाट पर श्रद्धालुओं ने मां यमुना को 501 साड़ियां ओढ़ाकर शृंगार किया और समापन पर महाआरती की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नितेश शिवहरे, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, हेमंत सिंघल, रिंकू वर्मा, अमित सिंघल, संजय गोयल, राखी अग्रवाल, सारिका गर्ग, प्रीति अवस्थी आदि मौजूद रहे।