फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna Flood taj mahal visitor surge 2025

UP: यमुना की लहरों के बीच ताजमहल दीदार... ऐसा दृश्य देखने उमड़े पर्यटक, प्रशासन के छूट गए पसीने

Mon, 08 Sep 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 09:50 AM IST
सार

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं ताज का दृश्य भी मोहक हो गया है। यमुना की लहरों के बीच ताज का दीदार करने के लिए सैलानियों की भीड़ इस कदर टूटी कि प्रशासन के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
yamuna Flood taj mahal visitor surge 2025
ताजमहल की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी - फोटो : संस

विस्तार

वीकेंड पर ताजमहल और आगरा किले पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। लगभग 70 हजार सैलानियों ने स्मारक का दीदार किया। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए पर्यटकों की लंबी-लंबी कतार लग गई। गोल्फ कार्ट के लिए भी पर्यटक इंतजार करते रहे। वहीं एक पर्यटक के पैर में चोट लगी और गर्मी से दो पर्यटक बीमार हुए।
विज्ञापन


रविवार को शहर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा थी जिसमें शामिल होने आए 45 हजार अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में लोग ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। दोपहर बाद ताजमहल देखने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों की वजह से अमानती घर से लेकर शिल्पग्राम तक व्यवस्थाएं चरमरा गई। टिकट काउंटर पर भी सैलानियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


अमानती घर में बैग रखने को जगह नहीं मिली। ऐसे में पश्चिमी प्रवेश द्वार नीम तिराहे के पास लाइन से बैग रखकर पर्यटक स्मारक में चले गए। सुरक्षा और पुलिसकर्मी भी लापरवाह नजर आए। उधर गर्मी और उमस से दो पर्यटकों को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed