फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway Tragedy Revisited: 29 Killed in 2019 Crash Caused by Driver’s Drowsiness

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे का काला इतिहास...2019 में झपकी ने ली थी 29 लोगों की जान, इस बार 13 की हुई मौत

Wed, 17 Dec 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 12:05 PM IST
सार

जुलाई 2019 में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में  29 लोगों की जान गई थी। उस हादसे में चालक को झपकी आना मुख्य कारण रहा था। 

 

विज्ञापन
Yamuna Expressway Tragedy Revisited: 29 Killed in 2019 Crash Caused by Driver’s Drowsiness
झरना नाले में गिरी बस (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। जुलाई 2019 में झरना नाला के पास हुए भीषण हादसे में 29 लोगों की जान चली गई थी और 27 लोग घायल हुए थे। घायलों को ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला था।
विज्ञापन


यह हादसा 8 जुलाई 2019 को तड़के चार बजे हुआ था। अवध डिपो की एसी जनरथ बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लगने से अनियंत्रित हो गई।

बस पहले एक फुट ऊंचे डिवाइडर पर करीब 20 मीटर तक चली फिर चार फीट ऊंची रेलिंग से टकराई तो बस के अगले पहिये निकल गए, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि बस रेलिंग पर चढ़ गई और करीब 20 फीट घिसटने के बाद 40 फीट नीचे झरना नाले में गिरी थी। नाले में बस के गिरने से बस में सवार 56 लोगों में से ड्राइवर समेत 29 की मौत हो गई थी। 27 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed