{"_id":"5e78aeaf8ebc3e773f30ac91","slug":"yamuna-expressway-closed-for-traffic-during-lockdown-coronavirus-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : यमुना एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार, पुलिस ने लगाए बैरियर, सिर्फ एंबुलेंस को छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : यमुना एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार, पुलिस ने लगाए बैरियर, सिर्फ एंबुलेंस को छूट
Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन तमाम व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। आगरा एवं गौतमबुद्धनगर समेत उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे को भी बंद कर दिया गया है।
मथुरा के राया इंटरचेंज, वृंदावन कट, बाजना कट एवं मांट टोल पर बैरियर लगाकर वाहन रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे आगरा एवं नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अब सिर्फ एंबुलेंस समेत इमरजेंसी वाहनों को ही निकाला जा रहा है।
जनता कर्फ्यू के बाद रविवार को प्रदेश सरकार ने आगरा एवं गौतमबुद्धनगर को लॉकडाउन कर दिया। इन दोनों शहर में यमुना एक्सप्रेसवे से बड़ी संख्या में वाहन जाते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर सोमवार को टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
टोल ऑपरेशन मैनेजर सैय्यद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि पुलिस ने बैरियर लगाकर यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आगामी आदेश तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रोक लगाई गई है।

हाईवे पर भी थमी रफ्तार
उधर, हाईवे के टोल प्लाजा पर भी वाहनों का आवागमन थम गया है। आगरा जयपुर, आगरा ग्वालियर और अलीगढ़, फिरोजाबाद के टोल प्लाजा पर महज तीन लेन से आवश्यकता के सामान वाली गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इनमें एक लेन कैश व दो लेन फास्टैग से चल रही हैं।
एनएचएआई ने हाईवे के टोल पर प्लाजा पर कर्मचारियों की कटौती कर दी है। केवल जरूरत लायक कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। आगरा-दिल्ली हाईवे के महुअन टोल, श्रीनगर टोल पर भी सन्नाटा है। यदा-कदा आने वाली गाड़ियों से ही सन्नाटा टूटता है। यहां भी केवल चार लेन से ही ट्रैफिक को गुजारा जा रहा है।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों के आवागमन में कमी तो एक सप्ताह पहले आना शुरू हो गया था, लेकिन रोडवेज बसों और प्राइवेट गाड़ियों का संचालन चल रहा था, लेकिन 22 मार्च से अनिवार्य सेवाएं वाली गाड़ियां ही संचालित हो रही हैं।