फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   XEN RK Singh surrounded by corruption charges in Agra transferred

Agra: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे एक्सईएन का तबादला, पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में मिली तैनाती

Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
सार

आगरा में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे एक्सईएन का तबादला हो गया। अब इन्हें पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में नई तैनाती मिली है। 

विज्ञापन
XEN RK Singh surrounded by corruption charges in Agra transferred
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश को आगरा में स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अधिशासी अभियंता का तबादला हो गया है। उनका तबादला पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए हुआ है। अब वह वाराणसी नगर निगम में अपनी सेवाएं देंगे। भाजपा विधायक द्वारा भ्रष्टाचार लगाने के बाद उनका तबादला पीएम के संसदीय क्षेत्र में हुआ तो लोगों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं। 

विज्ञापन


दरअसल, मई महीने में भाजपा विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह पर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी रहते भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों में कमीशनखोरी, रिश्वत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विजिलेंस जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से परिवार के साथ घूमने आए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जांच के बाद अपर नगर आयुक्त ने आर.के सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर क्लीन चिट दी थी। इसे विधायक ने पूरी तरह नकार दिया था। कहा था कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात करेंगे। इसके कुछ ही समय बाद आर.के सिंह को पद से हटा दिया गया था। इनकी जगह चीफ इंजीनियर बी.एल गुप्ता को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का नोडल अधिकारी बनाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
 

अब आर.के सिंह तबादला पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कर दिया गया है। इसको लोग विधायक व अधिशासी अभियंता की पहुंच से जोड़कर देख रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने इस तबादले को अधिशासी अभियंता का प्रमोशन बताकर चुटकी ली। कहा कि पैसे के आगे सब बेकार है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिशासी अभियंता आर.के सिंह को तो अब पहले से अधिक मलाईदार जगह पर तैनाती मिल गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed