{"_id":"af9480c06c96c8332fe84d2e170cec0f","slug":"wyapmn-scandal-sn-screws-on-another-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले में एसएन के एक और छात्र पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाले में एसएन के एक और छात्र पर शिकंजा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में एसएन मेडिकल कालेज के एक और छात्र का नाम सामने आया है। सोमवार को कालेज पहुंची एसटीएफ ने छात्र से करीब घंटे भर पूछताछ की। बिना सूचना दिए कालेज न छोड़ने की हिदायत भी दी।
व्यापमं द्वारा आयोजित प्री मेडिकल टेस्ट में डमी छात्रों के जरिए परीक्षा पास कराने का मामला पकड़ में आने के बाद प्रदेश भर के मेडिकल कालेजों के बीते 15 सत्र के छात्रों का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। घोटाले में एसएन मेडिकल कालेज के दो छात्र एसटीएफ की हिरासत में हैं, जबकि अन्य एक को पूछताछ बाद छोड़ दिया था। सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच में एक आरोपी ने एसएन के एक और छात्र का नाम लिया। इस पर सोमवार दोपहर दो सदस्यीय टीम एसएन पहुंची। टीम ने प्राचार्य को बैच 2010 के मथुरा निवासी मनीष कुमार से पूछताछ की बात कही। प्राचार्य ने सीनियर ब्वायज हास्टल से छात्र को बुलाया। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने छात्र का फोटो और शैक्षणिक दस्तावेज ले लिया। दोबारा पूछताछ की जरूरत पर छात्र को भोपाल आने को कहा है। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि छात्र से संबंधित रिकार्ड टीम को उपलब्ध कराए गए हैं।