फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wrestling with a prize of Rs 5100 ended in a draw

Agra News: 51 सौ रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

Tue, 24 Oct 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wrestling with a prize of Rs 5100 ended in a draw
पटियाली। ग्राम नरदोली स्थित गामा देवी मंदिर परिसर में भी दशहरे के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन हुआ। दूरदराज से आए पहलवानों के दांवपेच देख दर्शक दांतो तले अंगुली चबाने पर मजबूर हो गए। 5100 रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का शुभारंभ मुख्यातिथि ग्राम प्रधान पृथ्वी पाल सिंह ने ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

मेला कमेटी ने फूलमालाओं व शॉल ओढ़़ाकर उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि ने हरियाणा से आए पहलवान राहुल व शाहजहांपुर से आए पहलवान हरीश का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। 1100 रुपये की इनामी कुश्ती को विक्रम ने जीत लिया। 2100 रुपये की इनामी कुश्ती में रिजौला के जीतू व सिकंदरपुर के टिंकू के बीच मुकाबला हुआ। इस कुश्ती में जीतू ने बाजी मारी। 5100 रुपये की इनामी कुश्ती में दूसरी कुश्ती के विजेता रिजौला के जीतू व अगरमई के निरोत्तमदास के बीच मुकाबला हुआ। 10 मिनट तक चली इस कुश्ती का कोई परिणाम नहीं निकल सका। कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दंगल में रेफरी की भूमिका केशव पंडित ने निभाई । इस दौरान मुन्नालाल सिंह, अभनीस गुप्ता, जसवीर सिंह, सुभाष तोमर, सुकेश सिंह, श्याम पाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed