फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wreak Havoc in Khandoili: Shop Vandalized, Women and Girls Attacked

दबंगई की शर्मनाक तस्वीर: दुकान में तोड़फोड़, महिला और किशोरियों को पीटा; चीखती रहीं वो...नहीं आया रहम

Fri, 17 Oct 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 10:22 AM IST
सार

आगरा के खंदौली में दबंगों ने दुकान चलाने वाली महिला और उसकी बेटियों को जमकर पीटा। वो मदद के लिए चीखती रहीं, लेकिन आगे कोई नहीं आया। 

विज्ञापन
Wreak Havoc in Khandoili: Shop Vandalized, Women and Girls Attacked
महिला से मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में बुधवार देर शाम दबंगों ने महिला और किशोरियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि बीच सड़क पर महिलाओं और किशोरियों को खींच-खींचकर पीटा। करीब एक घंटे तक गांव में तांडव मचा रहा, आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।
विज्ञापन


उस्मानपुर निवासी अंजना ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह अपनी मां, बहन और छोटे भाइयों के साथ घर के बाहर परचून की दुकान चलाती है। बुधवार रात गांव का ही करूआ दुकान पर गुटखा लेने आया। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अंजना की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और महिला व किशोरियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान नंदनी, नरेंद्र, भोला समेत 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता अंजना की तहरीर पर करूआ और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed