{"_id":"5afae8284f1c1bd9408b57a6","slug":"wowomans-sari-catches-fire-in-moving-bus-man-s-sari-catches-fire-in-moving-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में महिला की साड़ी में लगी आग, फिर जो हुआ, उससे दहशत में आ गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में महिला की साड़ी में लगी आग, फिर जो हुआ, उससे दहशत में आ गए यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 15 May 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
इसी बस में सवार थी महिला
- फोटो : अमर उजाला
कुसमरा से मैनपुरी जा रही प्राइवेट बस में एक महिला अचानक आग-आग बोलकर चीखने लगी। बस में आग लगने की अफवाह से एक ओर ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो दूसरी ओर यात्री चलती बस से कूदने लगे।
बस रुकते ही अफरा-तफरी के बीच सभी यात्री बस से उतर आए। बाद में पता चला कि आग महिला की साड़ी में लगी थी। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और बस मैनपुरी के लिए रवाना हो गई।
मंगलवार दोपहर एक प्राइवेट बस कुसमरा से सवारियां लेकर मैनपुरी जा रही थी। बस जब थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज के पास पहुंची तभी एक यात्री ने अचानक जलती हुई बीड़ी फेंकी।

Trending Videos
बीड़ी बस में बैठी महिला की साड़ी पर गिर गई। हवा लगने से साड़ी ने आग पकड़ ली। इसी बीच महिला आग-आग करके बचाव के लिए चीखने लगी। अफरा-तफरी के बीच ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी।
बस रुकती इससे पहले ही यात्री बचने के लिए कूदने लगे। बस रुकने के बाद लोगों को पता चला कि आग बस में नहीं, बल्कि महिला की साड़ी में लगी थी। महिला ने समय से साड़ी में लगी आग बुझा लिया।
बस में सवार यात्री राधेश्याम ने बताया कि महिला के चीखते ही बस में सवार सभी यात्री दहशत में आ गए थे। उन्होंने बताया कि महिला को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।