फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worshiped Akshat Kalash Yatra carried out with enthusiasm

Agra News: उत्साह से निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा

Sun, 31 Dec 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Akshat Kalash Yatra carried out with enthusiasm
कासगंज। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत कलश को सिर पर धारण कर मातृशक्ति ने अक्षत कलश यात्रा निकाली। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के स्वयंसेवक व कार्यकर्ता शामिल रहे। लोगाें में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा। प्रभु पार्क से प्रभु श्रीराम के पूजन के साथ अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। पीत वस्त्रों में महिलाओं ने अक्षत कलश को सिर पर धारण किया। यात्रा नगर भ्रमण कर अंबेडकर पार्क पर पहुंची। अक्षत कलश को ग्राम पंचायतों और नगरों में भेजा गया। विहिप विभाग सेवा प्रमुख सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने बताया बताया के 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व श्री रामलला के दर्शन का न्योता पूजित अक्षत पत्रक चित्र के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रचारक संदीप ने कहा कि सभी लोग श्रीराम मंदिर में रामभजन हनुमान चालीसा का पाठ करें। जिला कार्यवाह दीपराज ने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठनों के कार्यकर्ता हर घर तक श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का संदेश पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed