{"_id":"5dc1b76a8ebc3e5b2d5400e1","slug":"worship-on-avla-navmi-agra-news-agr413883774","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला नवमी का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला नवमी का पूजन
विज्ञापन
05एमएनपी-08-ऋषि आश्रम में आंवला की पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में मंगलवार को संतान सुख के लिए अक्षय नवमी (आंवला नवमी) पर पूजा अर्चना की गई। शहर के ऋषि आश्रम और आश्रम रोड पर आंवला के वृक्ष की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।
नगर के ऋषि आश्रम पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से आंवला वृक्ष के पास साफ-सफाई की। इसके बाद आंवला वृक्ष की जड़ में शुद्ध जल और दुग्ध अर्पित किया। कच्चा सूत आठ परिक्रमा करते हुए लपेटा। महिलाओं ने संतान के सुख और समृद्धि की उपासना की। सामूहिक रूप से बैठकर महिलाओं ने यहां प्रसाद तैयार किया। प्रसाद ग्रहण करने से पहले आंवला नवमी की कथा भी सुनाई गई। देवी रोड स्थित आश्रम, आगरा रोड स्थित आश्रम आदि स्थानों पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
आंवला नवमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने पूजन किया। किशनी, घिरोर, कुरावली, ज्योंती, दन्नाहार, बेवर, करहल, बरनाहल आदि में आंवला नवमी पर विशेष पूजा हुई। कुसमरा में बेवर रोड पर स्थित डांक बंगले में लगे आंवला वृक्ष के पास महिलाओं ने पूजा की।