{"_id":"67beb9d5bbebea96a3057c98","slug":"worship-of-mahadev-in-taj-mahal-woman-offered-ganga-water-by-placing-shivalinga-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा...शिवलिंग पर चढ़ाया कुंभ से लाया गया गंगाजल, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा...शिवलिंग पर चढ़ाया कुंभ से लाया गया गंगाजल, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 26 Feb 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 PM IST
सार
महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल पर महिला ने शिवलिंग रखकर पूजा की। इस दौरान गंगाजल चढ़ाया और धूपबत्ती लगाकर पूजा भी की।
विज्ञापन
ताजमहल में महादेव की पूजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महाशिवरात्रि पर हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर ताजमहल के अंदर शिवलिंग ले गईं। दावा किया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह बैग में शिवलिंग ले गईं। मेहमानखाने की ओर शिवलिंग रखकर महाकुंभ से लाए गंगाजल से अभिषेक और पूजा की। अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।
मीरा राठौर ने जलाभिषेक के बाद कहा कि ताज को कुछ लोगों ने अशुद्ध कर दिया है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना लग रहा है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में वीडियो बुधवार का नहीं मिला है।
विज्ञापन
मीरा राठौर के फोन की जांच से खुलासा हो सकता है। ताजमहल में शिवलिंग, प्रतिमा या अन्य कोई धार्मिक प्रतीक चिह्न ले जाने पर रोक है। ताज के अंदर धूपबत्ती, अगरबत्ती, माचिस, शिवलिंग आदि ले जाने से सीआईएसएफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं।