फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Voluntary Blood Donation Day: Donation Blood In Agra These Spot Save Life

अमर उजाला फाउंडेशन: आपके खून की एक यूनिट से बचेगी तीन जानें, करें रक्तदान

Mon, 14 Jun 2021 11:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Jun 2021 11:37 AM IST
सार

एसएन कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि एक यूनिट रक्त से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और सीआरबीसी (चिकन रेड ब्लड सेल) बनते हैं।

विज्ञापन
World Voluntary Blood Donation Day: Donation Blood In Agra These Spot Save Life
विश्व रक्तदाता दिवस: आगरा में लगाया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपके रक्त की एक यूनिट से तीन मरीजों की जान बच सकती है। तो मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करिए। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन सोमवार को तीन स्थानों पर शिविर लगाए हैं। यहां रक्तदान के लिए लोग पहुंचे हैं। एसएन कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि एक यूनिट रक्त से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और सीआरबीसी (चिकन रेड ब्लड सेल) बनते हैं। प्लाज्मा का उपयोग जले हुए मरीज और प्रसूताओं के इलाज में किया जाता है। प्लेटलेट्स का डेंगू, वायरल फीवर, सेप्टीसीमिया और मलेरिया के मरीजों के उपयोग में इस्तेमाल होता है। एनमिक और थेलेसीमिया के मरीजों के इलाज में सीआरबीसी की जरूरत पड़ती है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा में भी रक्तदान शिविर आयोजित हुए हैं। यहां लोग पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के 28 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। वहीं यदि आपने कोरोना वैक्सीन लगवाई है तो 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। आगरा में लगाए गए शिविरों में सुबह से ही लोगों ने रक्तदान करने का उत्साह दिखाया है।

विज्ञापन

World Voluntary Blood Donation Day: Donation Blood In Agra These Spot Save Life
फिरोजाबाद में लगाया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे से मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में किया गया। प्रत्येक रक्तदाता फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित होंगे। यह रक्त गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

World Voluntary Blood Donation Day: Donation Blood In Agra These Spot Save Life
मैनपुरी में लगाए रक्तदान शिविर में रक्तदान करतीं महिला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में रक्तदान करने आए 'महादानी'
रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान करने वाले का शरीर स्वस्थ रहता है। वह किसी प्रकार की बीमारी का शिकार नहीं होता है। आप भी रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। मैनपुरी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लगातार रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

World Voluntary Blood Donation Day: Donation Blood In Agra These Spot Save Life
एटा में लगाए शिविर में रक्तदान का प्रमाणपत्र दिया गया - फोटो : अमर उजाला
एटा डीएम ने किया शिविर का शुभारंभ
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को एटा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगने वाले शिविर में 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। डीएम अंकित अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी का कहना है कि रक्तदान करके शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। बल्कि इससे नया खून तेजी से बनता है जिससे रक्त का संचार ठीक होता है और स्फूर्ति आती है। 

World Voluntary Blood Donation Day: Donation Blood In Agra These Spot Save Life
कासगंज में रक्तदान करते महादानी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय पर आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed