फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Rabies Day: Avoid faith healing for dog or monkey bites; three lives have already been lost.

विश्व रेबीज दिवस : कुत्ता, बंदर के काटने पर झाड़ फूंक से बचें, जा चुकी है तीन की जान

Tue, 29 Sep 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
World Rabies Day: Avoid faith healing for dog or monkey bites; three lives have already been lost.
बाह: रेबीज दिवस पर बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फैलाई जागरुकता
बाह। एक साथ मजबूत की थीम पर सोमवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने कुत्ता, बिल्ली, बंदर, लोमड़ी, सियार आदि के काटने पर झाड़ फूंक और देसी इलाज के चक्कर में न पड़ने को मरीज और तीमारदार जागरूक किए। उन्होंने कहा कि कुत्ते या बंदर आदि के काटने पर नजदीकी अस्पताल में एआरवी जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

बाह में 11 माह के अंतराल में कुत्ते के काटने से तीन की जान जा चुकी है। दो ने झाड़ फूंक कराई थी, तो तीसरे ने परिजन से कुत्ते के काटने की बात ही छिपाई थी। सोमवार को 18 मरीजों को कुत्ते और बंदर के काटने पर उपचार के साथ एआरवी की डोज दी गई। जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. दीपक यादव ने कुत्ता, बंदर आदि के काटे जाने पर अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ने को जागरुकता फैलाई और एआरवी लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

---
केस-1
21 अक्तूबर 2023 को बाह के चौसिंगी गांव की पूनम (9) की कुत्ते के काटने से जान चली गई। परिजनों ने झाड़ फूंक कराई थी। एआरवी नहीं लगवाई थी। हालत बिगड़ने पर भी परिजन इलाज से पहले झाड़ फूंक कराते रहे। आगरा ले जाते समय पूनम की सांसें थम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस-2
8 अगस्त 2023 को जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के मनोज पुरोहित (47) की पिल्ले के काटने से मौत हुई थी। उन्हें दो महीने पहले पिल्ले ने काटा था। उसके बाद झाड़ फूंक कराई थी। एआरवी नहीं लगवाई थी। अजीब हरकतों के साथ हालत बिगड़ने पर परिजन एसएन ले गए। लेकिन जान नहीं बच सकी।

----
केस-3
12 दिसंबर 2022 को बाह के रुदमुली गांव के नैतिक भदौरिया (13) की कुत्ते के काटने से मौत हुई थी। नैतिक भदौरिया को डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काटा था। उसने यह बात परिजन से छिपाई थी। जीभ लपलपाने पर परिजन इलाज के लिए एसएन ले गए। परंतु जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed