फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Piles Day: Piles patients increase due to deteriorating routine in Agra

विश्व पाइल्स दिवस: ज्यादा देर बैठने और खानपान बिगड़ने से हुआ कब्ज, बढ़ गया मर्ज

Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

कोरोना काल में ज्यादा देर बैठे रहने दिनचर्या बिगड़ने से पाइल्स का मर्ज बढ़ा है। आगरा में चिकित्सकों के पास 20 महीने में 22 से 25 फीसदी मरीज बढ़े हैं। पाइल्स की परेशानी 35-45 साल के लोगों में अधिक बढ़ी है। 

विज्ञापन
World Piles Day: Piles patients increase due to deteriorating routine in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना काल के 20 महीनों के बाद पाइल्स के मरीजों की संख्या 25 फीसदी तक बढ़ गई है। डॉक्टर इसकी बड़ी वजह 5-6 घंटे तक बैठे रहने, व्यायाम नहीं करने और बिगड़े खानपान को मान रहे हैं। मरीजों में 25 से 35 साल की उम्र के मरीजों की संख्या करीब 10 फीसदी मिल रही है।

विज्ञापन


आगरा सर्जंस एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष और सेल्सा अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि शहर में 250 के करीब सर्जन हैं। इन पर औसतन रोजाना अब 40 मरीज तक पाइल्स की परेशानी के आ रहे हैं। कोरोना महामारी से पहले तक मरीजों की संख्या 30 तक रहती थी। 
विज्ञापन


पूछताछ में मरीजों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार पांच-छह घंटे तक टीवी देखने, कंप्यूटर पर काम करने के लिए वह बैठे रहते थे। घर पर रहे तो खानपान अधिक हुआ। अधिक चटपटा भी खाया। इस दौरान व्यायाम छूट गया। चलना-फिरना भी कम हो गया। इससे कब्ज और पेट के विकार बढ़ गए। अब पाइल्स की परेशानी होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कामकाजी लोगों में दिक्कत अधिक
एसोसिएशन के सचिव डॉ. समीर कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में पुराने मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ। उनका मर्ज बिगड़ा मिला। पाइल्स के कुल मरीजों में 35 से 45 साल की उम्र के सबसे ज्यादा करीब 70 फीसदी मरीज हैं। यह कामकाजी हैं, जिनका खाने-पीने और सोने का समय बिगड़ा हुआ है। इससे अपच की परेशानी से पाइल्स की बीमारी लगी। 

पानी पिएं, बेहद चटपटा खाने से बचें
- पांच से छह लीटर रोजाना पानी जरूर पीएं। 
- तंबाकू खाने से बचें, फास्ट फूड से बचें।
- हरी सब्जी, फल, चपाती, दालें अधिक खाएं। 
- बेहद चटपटा, चिकनाईयुक्त भोजन से बचें।
- बार-बार शौच जाएं तो डॉक्टर को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed