फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Ozone Day: If the ozone layer is lost, diseases will engulf us.

Agra News: विश्व ओजोन दिवसः ओजोन परत नहीं बची, तो घेर लेंगी बीमारियां

Thu, 17 Sep 2026 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
World Ozone Day: If the ozone layer is lost, diseases will engulf us.
बाह: ओजोन परत दिवस पर पोस्टर में चिंता जताते छात्र-छात्राएं
बाह। ओजोन परत के घटने के कारण हार्ट अटैक, अस्थमा और फेफड़ों की बीमारियां लोगों को घेरने लगी हैं। बुधवार को ओजोन परत के संरक्षण को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए बाह के स्कूल, कॉलेजों में पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगदपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तर एवं पोस्टर के जरिए प्लास्टिक से लेकर पर्यावरण प्रदूषण तक के खतरे पर चिंता जताई। पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, जान्हवी द्वितीय, छाया तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में कल्पना प्रथम, राधिका द्वितीय, रश्मी तृतीय रहीं। शिक्षिकाओं रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। वहीं, धोबई के प्राथमिक विद्यालय में ओजोन परत सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पोस्टर बनाए। प्रधानाध्यापिका तरन्नुम ने उनको पुरस्कृत किया। ओजोन दिवस पर बाह के पीएमश्री विद्यालय में अशोक कुमार, सविता, किरन, जरार के जूनियर हाईस्कूल में अजीत वीरेंद्र सिंह, मान सिंह, पूजा, बबीता त्यागी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed