फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Homeopathy Day celebrated

विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया

Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
World Homeopathy Day celebrated
कासगंज में होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी पद्धति के जनक डा. सैमुअल के चित्र पर माल्यापर्ण करते चि? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा बालाजी होम्योपैथी क्लीनिक अन्नूपूर्णा मार्केट पर विश्व होम्योपैथी दिवस का आयोजन किया गया। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनाई गई, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. शैलेंद्र सिंह यदुवंशी ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए वैकल्पिक चिकित्सा प्रदान की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि होम्योपैथी की दवाओं के दुष्प्रभाव न के बराबर होते हैं। इसमें विभिन्न आसाध्य बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। यह पद्धति बीमारी को समाप्त कर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करती है और सभी आयु वर्ग के लोगों में समान रूप से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। इस दौरान अन्य चिकित्सकों ने भी होम्योपैथी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. अवधेश भारद्वाज, डॉ. हरिपाल सिंह कुशवाह, डॉ. नितिन कावरा, डॉ. अब्दुल रब, डॉ. हरिश्चंद्र वाशिष्ठ, डॉ. शैलेंद्र नाथ सहित अन्य होम्योपैथी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed