फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Heart Day 2023 Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods

World Heart Day 2023: आपकी उम्र 40 साल से कम है तो भी न करें इन चीजों का सेवन, एक झटके में हो सकती है मौत

Fri, 29 Sep 2023 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 10:31 AM IST
सार

विश्व हृदय रोग दिवस आज मनाया जा रहा है। कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग संबंधित गंभीर समस्याएं होने लगती हैं, जो कि जानलेवा हो सकती हैं। 35 फीसदी हृदय रोगियों की उम्र 40 से कम है। 

 

विज्ञापन
World Heart Day 2023 Heart Patients Diet Plan Do Not Eat These Foods
विश्व हृदय दिवस 2023 - फोटो : Istock

विस्तार

हृदय रोग विशेषज्ञों के पास आने वाले 35 फीसदी मरीज 40 साल से कम के हैं। बीते 15 सालों में संख्या ढ़ाई गुना बढ़ी है। आंकड़े चौकाने वाले हैं, लेकिन ये हकीकत है। डॉक्टर बताते हैं कि 500 मीटर अतिरिक्त चलने या 20-25 सीढ़ियां चढ़ने में दम फूलना, हृदय रोग होने की दस्तक है।

विज्ञापन


उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनेश जैन ने बताया कि 15 साल पहले की बात करें तो 40 साल से कम उम्र के हृदय रोगियों की संख्या करीब 15 फीसदी थी। अब आंकड़ा 35 फीसदी को छू गया है। खास बात मरीजों से पूछताछ में उन्होंने 500-600 मीटर से अधिक चलने, 20-25 सीढ़ियां चढ़ने, साइकिल चलाने से दम फूलने, जल्दी थकान होने, बिना परिश्रम के पसीना आने, धड़कनें तेज गति से चलने और घबराहट होने के लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राधास्वामी सत्संग सभा का कारनामा: आठ आने के स्टांप पर 88 साल से यमुना से खींच रहे पानी, नहीं हुई कभी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मरीजों की फिटनेस की बात करें तो इनका पेट निकला हुआ था, कमर पर चर्बी जमी थी। मोटापा, पैरों में सूजन की परेशानी मिली। 5 फीसदी में मधुमेह और उच्च रक्तचाप के भी मरीज रहे। 22 फीसदी में धूम्रपान-एल्कोहल का भी शौक था। इतना होने पर भी इन्होंने हृदय की जांच कराने और फिटनेस सुधारने पर गौर नहीं किया। इनमें से 2 फीसदी मरीजों में हार्टअटैक का भी खतरा था।

बेढ़ई-कचौड़ी और समोसा बढ़ा रहा युवाओं में हृदय रोग
एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में महीने में 1800 मरीज आ रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या 35 फीसदी से अधिक है। इनमें कामकाजी युवा अधिक हैं। ये बैठने का कार्य अधिक करते हैं, खानपान में रोजाना फास्ट फूड और शीतल पेय करते हैं। देर रात में सोते हैं। खासतौर से बेढ़ई, कचौड़ी, समोसा समेत अन्य तली सामग्री सप्ताह में 4-5 दिन खाते हैं। इनको कई बार उबल चुके तेल में तला जाता है। इससे खराब कोलेस्ट्राल बढ़ने से हृदय की नस में चर्बी जमा होने लगती है, जिससे रक्त संचार और ऑक्सीजन प्रभावित होती है और हृदयाघात भी पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें - आगरा: दवा माफिया की फैक्टरी के 5 और नमूने फेल, अब तक 30 नमूनों की आ चुकी रिपोर्ट

इन बातों का रखें ध्यान:
- 30-40 मिनट रोजाना तेज गति से चलना, योग करें।
- छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करें।
- इमारत पर चढ़ने को लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां इस्तेमाल करें।
- तला भोजन, फास्ट फूड और बाजार के खाने से बचें।
- धूम्रपान, शराब न पीएं। जल्दी सोने की आदत डालें।
- दाल, हरी तरकारी, चपाती और सलाद अधिक खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed