फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Hand Washing Day 2022 Take care of these things diseases will not come near

Agra: विश्व हाथ धुलाई दिवस आज, इन बातों का रखें ख्याल, बीमारियां नहीं आएंगी पास

Sat, 15 Oct 2022 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 09:34 AM IST
सार

खाने से पहले, खाने के बाद, शौच के बाद अच्छे से हाथ जरूर धोएं। साथ ही हाथ पोंछने के लिए साफ-सुथरी जगह पर सुखाए गए तौलिए का ही प्रयोग करें। 

विज्ञापन
World Hand Washing Day 2022 Take care of these things diseases will not come near
World Hand Washing Day 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हाथ धुलाई दिवस आज मनाया जा रहा है। हाथों को साफ रखेंगे तो बीमारियां पास नहीं आएंगी। हाथ साफ रखने की आदत आपको डायरिया, कोरोना, फ्लू आदि से बचा सकती है। देश में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होने वाली वार्षिक मृत्यु (23 लाख) में से 14 फीसदी मृत्यु डायरिया संबंधी रोगों से होती है। डायरिया होने के मुख्य वजहों में से एक है गंदे हाथों को मुंह में डालना या उससे कुछ खाना। 

विज्ञापन

बच्चों में डालें ये आदत 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को हाथ धोने के बारे में सिखाना जरूरी है। खाना खाने से पहले मुंह, आंख, नाक, कान छूने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से सुमन-के फार्मूला से हाथ धोना चाहिए। इससे डायरिया की बीमारी में 30 फीसदी और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण (विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों में) 20 फीसदी तक कम हो सकते हैं। 

विज्ञापन

सुमन-के फार्मूला 

स्वस्थ रहने के लिए सुमन-के विधि से 40 से 60 सेकंड तक हाथों की अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। विधि इस प्रकार है-
एस- पहले दोनों हथेलियों को सामने से साबुन लगा कर धुलें।
यू- हथेलियों को उल्टा कर साफ करें।
एम- मुट्ठी की सफाई करें।
ए- अंगूठे की सफाई करें।
एन- नाखून को रगड़ कर साफ करें।
के- कलाइयों की सफाई करें।

ये भी पढ़ें - Agra News: दीपावली को लेकर इस बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक, किया गया डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों की लकीरों में छिप जाते हैं कीटाणु

डॉ. अरुण श्रीवास्तव बताते हैं कि हाथ धोना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ही एक हिस्सा है। हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखना चाहिए। हम दिन में कई चीजों को छूते हैं। ऐसे में कीटाणु हमारे हाथ की लकीरों में छिप जाते हैं। हाथ धोने के लिए हर बार साबुन का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed