फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Environment Day: Pollution level increases in Agra after lockdown

विश्व पर्यावरण दिवस: 'अनलॉक' होते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा, 'जहरीली' हुई ताजनगरी की हवा

Thu, 04 Jun 2020 01:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 01:55 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में हवा-पानी साफ होने से खिल उठा था ताजमहल 
  • अब हवा में फिर से घुलने लगा जहर, बढ़ा प्रदूषण का स्तर 

विज्ञापन
World Environment Day: Pollution level increases in Agra after lockdown
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पर्यावरण के लिए लॉकडाउन टॉनिक साबित हुआ। आगरा की बिगड़ी आबोहवा की सेहत सुधर गई, तो यमुना को भी प्रदूषण से मुक्ति मिल गई। हवा-पानी साफ हुए तो ताजमहल भी खिल उठा, लेकिन लॉकडाउन हटते ही फिर से प्रदूषण बढ़ गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में जबरदस्त उछाल आया। ताजनगरी में इसकी मात्रा सामान्य से 40 गुना तक पहुंच गई।

विज्ञापन


लॉकडाउन की अवधि में मोनो ऑक्साइड की मात्रा सामान्य से आठ से 12 गुना तक ही ज्यादा थी। सड़कों पर एकाएक वाहनों के आ जाने और डीजल के वाहनों की संख्या सड़क पर बढ़ जाने के कारण प्रदूषण में यह बढ़ोतरी मानी जा रही है।
विज्ञापन



आगरा का प्रदूषण मीटर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में बुधवार को आगरा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 40 गुना तक ज्यादा दर्ज की गई। यही हाल मंगलवार को रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  न्यूनतम सामान्य अधिकतम 
कार्बन मोनोऑक्साइड 01 59 159 
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 20 27 35
ओजोन 10 58 195
पीएम 2.5 ( पर्टिकुलेट मैटर) 43 69 128  
सल्फर डाईऑक्साइड 18 33   47

सांस लेने में होती है मुश्किल

कार्बन मोनोक्साइड जहरीली गैस है। डीजल इंजन की गाड़ियों के एक्जास्ट में इस गैस की मात्रा ज्यादा होती है। किसी भी तरह के ईधन के जलने से यह गैस निकलती है। 

पर्यावरण विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक रक्त में ऑक्सीजन परिसंचरण के लिए जरूरी ऑक्सीहीमोग्लोबिन के साथ मिलकर यह गैस कार्बोऑक्सीहीमोग्लोबिन तत्व का निर्माण करती है। यह तत्व खून में ऑक्सीजन को मिलने से रोकता है। जिसके कारण सांस लेने में परेशानी होती है।



यह भी पढ़ें- लॉकडाउन का असर: साफ हुई हवा...खिल उठा ताजमहल, स्वच्छ हुआ यमुना का जल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed