फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Cup trophy in Taj Mahal Tourists lined up to take photographs

ताजमहल पहुंची क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी: पर्यटकों में खासा उत्साह, फोटो खिंचाने के लिए लग गई लाइन

Wed, 16 Aug 2023 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2023 10:06 AM IST
सार

क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी ताजमहल पहुंची। इसे देखने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। साथ ही ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। 

विज्ञापन
World Cup trophy in Taj Mahal Tourists lined up to take photographs
World Cup trophy - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की ट्रॉफी बुधवार की सुबह आगरा स्थित ताजमहल पहुंची। यहां से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में विश्व कप के रोमांच का संदेश जाएगा। भारत में विश्व कप क्रिकेट के मैच  10 अक्टूबर से 12 नवंबर तक खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए 25 अगस्त से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ट्रॉफी लेकर ताजमहल पहुंचा। यहां रॉयल गेट के सामने स्टैंड पर ट्रॉफी को रखकर वीडियोग्राफी की गई। साथ ही ताजमहल से इसे लांच किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद पर्यटकों में भी ट्रॉफी देखने को लेकर खासा उत्साह रहा। ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पर्यटकों की लाइन लग गई। हालांकि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी रही। बताते चलें कि क्रिकेट प्रेमियों को विश्व कप मैच का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed