फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Blood Donation Day Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 14 June 2024

Amar Ujala Foundation: एक यूनिट से बचेगी चार की जान, 14 को करिए रक्तदान; इन तीन स्थानों पर लगेगा शिविर

Mon, 10 Jun 2024 07:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 07:25 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को को तीन प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से इन शिविरों का शुभारंभ हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
World Blood Donation Day Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 14 June 2024
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों के इलाज के लिए अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। आपके एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में कदम बढ़ाइए और रक्तदान करिए।
विज्ञापन


एसएन के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि एक बार में 350 एमएल रक्त निकाला जाता है। इससे मशीनों के माध्यम से 4 अवयव तैयार होते हैं। इसमें पीआरबीसी (पैक्ड रेड सेल) से एनमिया मरीजों के लिए, एफएफपी (फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा) लिवर मरीज, जले हुए मरीजों के लिए और आरडीपी (रेंडम डोनर प्लेटलेट्स का डेंगू, कैंसर के मरीजों में उपयोग होता है। क्रायोप्रेसिपिटेट अवयव से हीमोफीलिया के मरीजों का इलाज होता है।
विज्ञापन



ये लोग कर सकते हैं रक्तदान:
- 18-65 साल के महिला-पुरुष।
- 45 किलो वजन से अधिक हो।
- 12.5 जीएल/डीएल हीमोग्लोबिन हो।
- इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह मरीज।

रक्तदान में सहयोग के लिए करें संपर्क:
शिविर में एकत्रित रक्त की यूनिटें एसएन, महिला जिला अस्पताल, जिला अस्पताल के लावारिस मरीज, कैंसर मरीज, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती महिलाएं, कैदी समेत अन्य जरूरतमंदों के उपचार में इस्तेमाल होंगी। अभियान में रक्तदान के लिए सामाजिक संगठन 0562-2601600 और 9675201301 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed