फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workshop on Neuro Physiology will be held in Agra 250 doctors will discuss mental disorders

ESOPICON UP 2025: आगरा में होगी न्यूरो फिजियोलॉजी पर कार्यशाला, मानसिक विकारों पर मंथन करेंगे 250 चिकित्सक

Wed, 26 Mar 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कालेज में 27 मार्च से साइको न्यूरो फिजियोलॉजी पर कार्यशाला होने जा रही है। इस कार्यशाला में तनाव और अवसाल के साथ अन्य मानसिक विकारों पर 250 चिकित्सक मंथन करेंगे। 
 

विज्ञापन
Workshop on Neuro Physiology will be held in Agra 250 doctors will discuss mental disorders
जानकारी देतीं चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तनाव, अवसाद, चिंता, अल्जाइमर, पार्किंसन समेत अन्य मानसिक और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर देशभर के 250 से अधिक चिकित्सक मंथन करेंगे। बीमारियों को रोकने, बचाव और इलाज पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन


सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के (फिजियोलॉजी) शरीर क्रिया विज्ञान विभाग और एसोसिएशन ऑफ फिजियोलॉजिस्ट आगरा विषय साइको न्यूरो फिजियोलॉजी पर विशेष शैक्षणिक और वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन करा रहा है। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में कार्यशाला होगी। इसके बाद 28 व 29 मार्च को राष्ट्रीय सम्मेलन एसोपिकॉन यूपी- 2025 आगरा क्लब में होगा। इसमें मनोचिकित्सक, न्यूरोलॉजिस्ट, फिजियोलॉजिस्ट, और मेडिकल छात्र मिलकर मानसिक बीमारियों और न्यूरो बायोलॉजिकल जड़ों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन



योग व ध्यान बेहद जरूरी
शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डा. ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि साइको न्यूरो फिजियोलॉजी एक बहुआयामी और उभरती हुई चिकित्सा शाखा है, जो मानव मस्तिष्क की संरचना, न्यूरल नेटवर्क्स और मानसिक प्रक्रियाओं व व्यवहार पर प्रभाव को समझने पर केंद्रित है। सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोलॉजिकल विज्ञान के बीच की खाई को पाटने का प्रयास किया जाएगा। योग व ध्यान से मस्तिष्क में सकारात्मक तरंगों और हार्मोनल स्थिरता का सृजन होता है। इस मौके पर डा. दिव्या श्रीवास्तव, डा. आशुतोष भारद्वाज, डा. गौरव सिंह, सह आचार्य डा. शिप्रा चंद्रा, सहायक आचार्य डा. निधि यादव, डा. शुभांगी गोयल मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed