फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers will participate in UP Jodo Yatra

Agra News: यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Tue, 19 Dec 2023 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Dec 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Workers will participate in UP Jodo Yatra
यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन


मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय पर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस पदाधिकारियों की मंगलवार को मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि सहारनपुर से लखनऊ तक 20 दिसंबर से निकाली जाने वाली कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में जिले के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश में सहारनपुर से लखनऊ तक यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस जोड़ने की राजनीति करती है जबकि भाजपा हमेशा तोड़ने की राजनीति करती है। प्रदेश में अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। महिला संबंधी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करके विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बने हुए हैं। कांग्रेस समाज के हर वर्ग को बराबर मानती है। भाजपा केवल दिखावा करती है। कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लाना चाहती है। रमेशचंद्र वर्मा, कैलाश उपाध्याय, मनोज कुमार शाक्य, लक्ष्मण सिंह कश्यप, नाजमा बेगम, सुरेश राठौर, पवन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed