फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers rushed when fire broke out in BPTN bogie

Agra News: बीपीटीएन बोगी में आग लगने पर दौड़े कर्मी

Thu, 30 May 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Workers rushed when fire broke out in BPTN bogie
कासगंज। जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को बीपीटीएन (बोगी टैंक पेट्रोल वैगन ) में सोरोजी-मानपुर नगरिया के माध्य आग लगने की सूचना इज्जत नगर मंडल रेलवे कंट्रोल से सूचना दी गई। स्टेशन पर हूटर बजने के बाद रेलवे कर्मी, आरपीएफ कर्मी सहित अन्य टीमें मौके पर रवाना हुई। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि यह तो मॉकड्रिल था।
विज्ञापन

जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को इज्जत नगर मंडल कंट्रोल से दोपहर एक बजे सोरोंजी- मानपुर नगरिया स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 402/06-07 पर बीपीटीएन टैंकर में आग लगने की सूचना मिली। स्टेशन मास्टर ने जानकारी स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा को दी। सर्तकता के लिए स्टेशन पर हूटर बजाया गया। हूटर बजने के बाद ,एआरटी, एआरएमई सहित अन्य टीमों को मौके पर रवाना किया गया। सूचना पर आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आग लगने की सूचना पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को दी। एसपी के निर्देश पर सोरोंजी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। बदायूं सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद जाकिर भी मौके पर पहुंच गए। लोगों से जानकारी करने पर आग लगने की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में कर्मियों को पता चला कि सतर्कता जांच के लिए यह एक मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल की जानकारी होने पर सभी कर्मियों ने राहत की सांस ली। इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मियों की सर्तकता परखने के लिए मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed