फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   workers brutally beat up two teenagers at Mathura Juvenile Home

Mathura News: दो किशोरों ने बाल सुधार गृह से भागने का किया प्रयास, कर्मचारियों ने दी 'तालिबानी सजा'

Sat, 10 Sep 2022 06:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 06:06 AM IST
सार

मथुरा के बाल सुधार गृह (राजकीय संप्रेक्षण गृह- किशोर) से दो किशोरों ने जंगला तोड़कर भागने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ बर्बरता की। 

विज्ञापन
workers brutally beat up two teenagers at Mathura Juvenile Home
राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में किशोरों से बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि संप्रेक्षण गृह के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने दो किशोरों को खंभों से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा। पिटाई से किशोर जख्मी हो गए। उनके शरीर पर जख्म के निशान भी बर्बरता की गवाही दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद पीड़ित किशोरों का मेडिकल कराया गया है। 

विज्ञापन


संप्रेक्षण गृह में बंद दो किशोरों ने भागने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने संप्रेक्षण गृह की दीवार से रोशनदान (जंगला) भी हटा दिया। दोनों भागने की वाले थे कि संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को खंभे से बांध दिया। लाठी-डंडे और बेल्ट से बेरहमी से उनकी पिटाई की गई। 

विज्ञापन

पीड़ितों ने जताया जान का खतरा

पीड़ित किशोर ने बताया कि संप्रेक्षण गृह के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी विक्रांति, शेखर और सोनू ने उन्हें तालिबानी सजा दी। इस घटना के बाद किशोर भयभीत हैं। उन्हें डर है कि उन्हें संप्रेक्षण गृह में ही मार दिया ना जाए। उनके शरीर पर बेरहमी से की गई पिटाई के निशान बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले को संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने दबाने का प्रयास किया। शुक्रवार को मामला खुल गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि दो बाल कैदियों ने भागने का प्रयास किया था। कर्मचारियों ने भागने से पूर्व ही उन्हें पकड़ा लिया। किशोरों का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed