फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worker started business by stealing silver in agra

Agra News: चांदी हड़प कर कारीगर ने शुरू किया खुद का कारोबार, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 10:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 10:49 PM IST
सार

कारीगर ने छत्तीसगढ़ में बेचने के नाम पर माल लिया था। इसके बाद व्यापारी को टालता रहा। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
worker started business by stealing silver in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कोतवाली के किनारी बाजार में एक चांदी कारोबारी की फर्म के कारीगर ने छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए चांदी उधार लिया। उसी चांदी से अपनी फर्म खोलकर कारोबार करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बल्केश्वर क्षेत्र की सीताराम कॉलोनी में रहने वाले हर्षित बंसल की किनारी बाजार के रोशन काॅम्प्लेक्स में चांदी कारोबार की फर्म है। उन्होंने बताया कि सेठ गली निवासी दीपक किशोर बंसल 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए 17 किलो चांदी ले गया था। जिसमें से 5 किलो चांदी वापस लाया और शेष माल उधार में बिकने की बोलकर चला गया। तगादा करने पर टालता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद उसने उनकी चांदी हड़प कर जैन काॅम्प्लेक्स में किराए की दुकान में अपनी फर्म खोल ली। तकादा करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed