फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker's body found in pond

पनवाह स्थित तालाब में मिला एक मजदूर का शव

Thu, 27 Jan 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found in pond
कुरावली। गांव सिरसा निवासी मजदूर का शव बुधवार की शाम गांव पनवाह स्थित तालाब में पड़ा मिला। तीन दिन पहले वह एक व्यक्ति के साथ तालाब से मछली पकड़ने के लिए गया था। परिजन हत्या आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव सिरसा निवासी 32 वर्षीय राजवीर कश्यप को तीन दिन पूर्व गांव पनवाह निवासी सत्तराम तालाब से मछली पकड़ने के लिए साथ लेकर गया था। बुधवार की शाम राजवीर का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन ने बताया कि उन्हें हत्या की आशंका है वहीं पुलिस तालाब में डूबने की वजह से मौत की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed