{"_id":"66b10b48da08d5a782043ae4","slug":"worker-of-bjp-mahila-morcha-filed-molestation-case-against-bjp-mandal-president-in-agra-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री का दर्द: जिस मंडल अध्यक्ष को समझा भाई... वही निकला हवसी, पीछे से दबोचा; किसी तरह चंगुल से छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री का दर्द: जिस मंडल अध्यक्ष को समझा भाई... वही निकला हवसी, पीछे से दबोचा; किसी तरह चंगुल से छूटी
Tue, 06 Aug 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:02 AM IST
सार
भाजपा के बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। इससे पहली की गई पंचायत काम नहीं आई।
विज्ञापन
crime a
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज बंसल के विरुद्ध महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने कमला नगर थाने में केस दर्ज कराया है। मंडल अध्यक्ष पर घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया है। इसमें कहा कि जिसे वह भाई समझती थीं, उसने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। घटना 29 अप्रैल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बल्केश्वर मंडल के कार्यालय में चुनाव संबंधी बैठक चल रही थी। वह अपने घर सभी के लिए चाय बनाने चली गईं।
विज्ञापन
इसी दरम्यान बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज बंसल उनके पीछे घर में घुस आए। गलत नीयत से दबोच लिया। जबरदस्ती करने का प्रयास किया। वह घबरा गईं। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद उसे डंडा लेकर दौड़ाया। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।
पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के कारण उन्होंने पुलिस केस करने की हिम्मत नहीं जुटाई। बाद में उन्हें लगा कि जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति दूसरी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी हरकत कर सकता है। इस पर रविवार को तहरीर दी। पार्टी के एक नेता ने हस्तक्षेप करके केस नहीं लिखने का दबाव पुलिस पर बनाया था। समझौते के लिए हुई पंचायत में मंडल अध्यक्ष ने माफी मांगी थी मगर वह उसे पार्टी से निष्कासित करवाना चाहती थीं।
दूसरी ओर, तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पीड़िता से संपर्क करके केस दर्ज कराने के लिए कहा। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। घटना अप्रैल की है। इसलिए मुकदमा आईपीसी की धाराओं में लिखा गया है।