Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker dies after coming into contact with a high-tension line; protesters block road with the body.

Agra News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Sun, 08 Nov 2026 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after coming into contact with a high-tension line; protesters block road with the body.
मृतक अंकित का फाइल फोटो
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के घड़ी शक्कन के पास शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माैत हो गई। गुस्साए परिजन ने शव रखकर शमसाबाद-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। करीब एक घंटे तक जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमराई रही।
विज्ञापन


हादसा दोपहर 12 बजे करीब हुआ। पुलिस के अनुसार, बड़ा गांव, शमसाबाद निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र ईश्वरी प्रसाद घड़ी शक्कन के पास शीतल के नवनिर्मित मकान पर मजदूरी करने गया था। मकान के छज्जे के पास से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। काम करते समय अचानक अंकित हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए परिजन ने दोपहर दो बजे करीब शव रखकर बड़ा गांव के पास शमसाबाद-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मकान मालिक शीतल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मकान मालिक ने काम शुरू कराने से पहले हाईटेंशन लाइन बंद कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। गया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसीपी शमसाबाद रामप्रवेश गुप्ता ने परिजन को निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया। एसीपी शमसाबाद रामप्रवेश राय ने बताया मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed