फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   work started after two months in dr bhimrao ambedkar university agra in lockdown

विश्वविद्यालय में शुरू हुआ काम, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Fri, 29 May 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 May 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
work started after two months in dr bhimrao ambedkar university agra in lockdown
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार को दो माह बाद कार्य शुरू हो गया। 69 हजार शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण जिन अभ्यर्थियों ने प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय नहीं बुलाया जा रहा है। ऑनलाइन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


कुलसचिव अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार यादव, सहायक कुलसचिव अमृत कुमार, अधीक्षक परीक्षा बृजेश श्रीवास्तव ने कार्यालय में काम किया। हालांकि पहले दिन कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी भी से कम रही। 
विज्ञापन



नियमानुसार 50 फीसदी स्टाफ को ही कार्यालय में बुलाया जाना है। अभी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रोस्टर नहीं बनाया गया है। एक-दो दिन में रोस्टर जारी करने की योजना है। कार्यालयों में कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा हुई। बैठक में एसके पाठक, सुखपाल सिंह तोमर, उदय मौर्या, शिव सिंह, भगवान सिंह, एसपी सरीन, संजय चौहान, दीपक गुप्ता, अनिल कुमार, रंजीत आदि शामिल रहे।

जून में लंबित प्रकरण निपटाने का मौका

जून में विश्वविद्यालय प्रशासन के पास लंबित प्रकरणों के निस्तारण का मौका है। मुख्य और सत्र परीक्षाएं जुलाई में प्रस्तावित हैं। कॉलेज बंद चल रहे हैं। छात्रों का दबाव भी विश्वविद्यालय प्रशासन पर कम रहेगा। लॉकडाउन में ही 5400 से अधिक ऑनलाइन आवेदन किए गए। उसके पहले के 13 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed