फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work on widening of Kasganj-Amanpur road started

Agra News: कासगंज-अमांपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू

Fri, 01 Mar 2024 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Work on widening of Kasganj-Amanpur road started
कासगंज। कासगंज से अमांपुर की ओर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। 41 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूरा होगा। चौड़ीकरण के इस कार्य से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान समय में एकल मार्ग होने के कारण काफी दिक्कतें होती हैं। रूट डायवर्जन के समय से ट्रैफिक निकालना मुश्किल भरा होता है। सडक़ की चौड़ाई बढ़ने पर वाहन चालकों को राहत मिलेगी।कासगंज-अमांपुर मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग सिढ़पुरा-मोहनपुर का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर शहर में वर्षों से गल्ला मंडी संचालित है। गल्ला मंडी में बड़े ट्रकों व ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन होता है। अन्य लोडर वाहन भी आते जाते हैं। मौजूदा सड़क 3.75 मीटर चौड़ाई की है। चौड़ीकरण के प्रस्ताव के बाद इस सड़क की चौड़ाई अब 7 मीटर हो जाएगी। जिससे आमने-सामने दो वाहन आसानी से निकल सकेंगे और वाहन चालक सड़क पर वाहनों के लिए आसानी से साइड भी ले सकेंगे। संकरे मार्ग के कारण यहां दो पहिया वाहनों की दुर्घटनाएं भी अधिक होती हैं। मार्ग के चौड़ीकरण से दुर्घटनाएं भी कम होंगी। मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों में खुशी है। वहीं, विधायक हरिओम वर्मा का कहना है कि अमांपुर-कासगंज मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत कराया गया है। क्षेत्र के लोगों की यह बड़ी समस्या है। अब इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही सड़क के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed