{"_id":"69249ede9cce8dda980f65e7","slug":"work-on-setting-up-swings-at-the-margashirsha-mela-is-in-full-swing-and-other-shops-are-also-being-decorated-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139953-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेला मार्गशीर्ष-मेले में झूले लगाने का काम तेजी पर, अन्य दुकानें भी सजाई जा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेला मार्गशीर्ष-मेले में झूले लगाने का काम तेजी पर, अन्य दुकानें भी सजाई जा रहीं
Mon, 24 Nov 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो41सोरोंजी मेला में झूला तैयार करते श्रमिक । संवाद
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पांच दिन बाद मेले का शुभारंभ होगा। नोडल अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार ने सोमवार को मेला मार्गशीर्ष क्षेत्र का निरीक्षण किया वहीं तीर्थनगरी में बाहर से पहुंचे साधू संतों से समस्या और व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की और सुदृढ़ व्यवस्था का भरोसा दिया।
मार्गशीर्ष मेले के ग्राउंड में झूरे लगाए जा रहे हैं। वहीं मेला ग्राउंड में गृहउपयोगी वस्तुओं की दुकान लगाने वालों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जगह आवंटित की जा रही है। हरि की पौड़ी किनारे दूर दराज से आ रहे विभिन्न अखाड़ों के संत अपने डेरे जमा रहे हैं। पालिका की ओर से इनके डेरो के स्थान पर सफाई कार्य कराकर प्रकाश आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। हरि की पौड़ी के चारों ओर सौंदर्यीकरण के रुके कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं।