{"_id":"68eb678d776ad02a34007ce0","slug":"work-of-vehicle-fitness-has-also-stopped-in-rto-after-license-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लाइसेंस के बाद अब आरटीओ में वाहन फिटनेस का काम भी बंद, निजी सेंटर को साैंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लाइसेंस के बाद अब आरटीओ में वाहन फिटनेस का काम भी बंद, निजी सेंटर को साैंपी गई जिम्मेदारी
Sun, 12 Oct 2025 02:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:02 PM IST
सार
प्राइवेट वाहन फिटनेस सेंटर के लिए आरटीओ के पास करीब 6 प्रस्ताव हैं, जिसमें से एक सेंटर खुल चुका है। दूसरा जल्द खोले जाने की तैयारी चल रही है। इससे लोगों को वाहन फिटनेस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ड्राइविंग लाइसेंस के बाद वाहन फिटनेस का कार्य भी संभागीय पविहन कार्यालय में नहीं होगा। यह कार्य प्राइवेट सेंटर पर होगा। वाहन फिटनेस से पहले फीस ऑनलाइन जमा होती थी, जो अब जमा नहीं हो रही है। यह फीस फिटनेस सेंटर पर जमा करनी होगी। इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में एक वाहन फिटनेस सेंटर संचालित हो रहा है।
शासन के स्तर से ड्राइविंग लाइसेंस कार्य को पहले ही प्राइवेट हाथों में दिया जा चुका है। अब वाहन फिटनेस का कार्य भी आरटीओ अधिकारी नहीं करेंगे। पहला सेंटर ट्रिपल शॉप ऑटो फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड अरसेना में खुल चुका है। वाहन फिटनेस के लिए पहले ऑनलाइन फीस जमा होती थी। यह फीस आरटीओ के खजाने में जाती थी।
अब वाहन स्वामी को फिटनेस सेंटर पर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद वाहन की फिटनेस जांच होगी। आरटीओ कार्यालय में फीस जमा कराने पहुंचे लोग परेशान हो रहे हैं, क्योंकि कंप्यूटर पर फीस वाला विकल्प आना बंद हो गया। आरटीओ में प्रतिदिन 65 से 75 वाहन फिटनेस के लिए आते थे। आरआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शासन के स्तर से फीस का विकल्प बंद कर दिया गया है। प्राइवेट सेंटर पर वाहनों की फिटनेस जांच होगी।

Trending Videos
एक और सेंटर जल्द खोले जाने की तैयारी
प्राइवेट वाहन फिटनेस सेंटर के लिए आरटीओ के पास करीब 6 प्रस्ताव हैं, जिसमें से एक सेंटर खुल चुका है। दूसरा जल्द खोले जाने की तैयारी चल रही है। इससे लोगों को वाहन फिटनेस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आरटीओ में फिटनेस जांच के लिए तीन से चार घंटे का समय लग जाता था। आरटीओ अधिकारियों की माने तो वर्ष 2026 तक जिले में आधा दर्जन वाहन फिटनेस जांच सेंटर होंगे।
बंद होगी दलाली
वाहन फिटनेस के नाम पर होने वाली दलाली भी बंद हो जाएगी। प्राइवेट सेंटर खुलने से पहले बाहरी लोग वाहन फिटनेस का कार्य कराने में लगे रहते थे। तीन पहिया वाहन के दो हजार और चार पहिया वाहन की फिटनेस कराने के नाम तीन हजार रुपये तक वसूले जाते थे। अब इस खेल पर भी रोक लग जाएगी क्योंकि प्राइवेट सेंटर पर आधुनिक मशीनों से वाहनों की फिटनेस जांच होगी। सभी मानक पूरे न करने तक वाहन फिट घोषित नहीं किया जाएगा।