किरावली। गांव कुकथला निवासी तनीषा सिंह का गांव आने पर सोमवार को लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। तनिषा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 930वीं रैंक पाकर गांव का नाम रौशन किया है। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह बताया कि तनिषा ने 9वीं तक पढ़ाई गांव में रहकर की। उसके वाद में 12वीं तक की शिक्षा आगरा में की थी। बाद केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद एक कंपनी में तीन साल नौकरी की। स्वागत से अभिभूत तनिषा सिंह ने कहा कि दुनिया में कोई सफलता पाना असंभव नहीं है, लेकिन प्रयास ईमानदारी और पूरी मेहनत से होना चाहिए। स्वागत करने वालों में धीरज सिकरवार, सुमन सिकरवार, लाल सिंह कुशवाह,भगवान सिंह बघेल, राम खिलाडी, सुमन, हीरा सिंह, राजकुमार, श्याम बाबू आदि रहे।