फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work boycott ends on DM's assurance

Agra News: डीएम के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार समाप्त

Fri, 05 Jul 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Work boycott ends on DM's assurance
बैठक में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : संवाद
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों का आंदोलन शुक्रवार को डीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। वकीलों ने राजस्व न्यायालयों में चल रहा कार्य बहिष्कार समाप्त करके काम शुरू करने का निर्णय लिया। वकीलों के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को वादकारी केवल तारीखें लेकर लौट गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के वकील दो सप्ताह से आंदोलन कर रहे थे। तीन दिन से वकीलों ने राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। वकीलों द्वारा कार्य बहिष्कार करने से वादकारी न्यायालयों से केवल तारीखें लेकर ही लौट रहे थे। शुक्रवार को वकीलों के प्रतिनिधि मंडल और एडीएम रामजी मिश्रा के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन


अध्यक्ष सवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वकीलों की मांगों को पुलिस अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वकील रामपाल सिंह की पुत्री पूजा के साथ हुई घटना में पुलिस ने धारा 307 हटा दी है। अवनीश सक्सेना के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों का आंदोलन समाप्त कर दिया गया। आज से वकील अपने काम पर लौटेंगे। अशोक दीक्षित, आशीष सक्सेना, अवनीश सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, सौरभ पांडेय, संजीव यादव, देवेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed