फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wood, coal prices rise due to cold

Agra News: ठंड से बचने को पांच लाख रुपये रोज का ईधन फूंक रहे लोग

Thu, 05 Jan 2023 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Wood, coal prices rise due to cold
कासगंज। ठंड से बचने के लिए लकड़ी की कीमतों में जहां एक रुपये किलो का उछाल आया है, तो वहीं कोयला 10 रुपये किलो तक महंगा हो चुका है। कीमतों में तेजी के बाद भी ठंड से बचने के लिए लोगों का इनकी खरीद करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

जिले में एक जनवरी से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए एक मात्र सहार आग बनी हुई है। घरों में लोग दिन निकलने के साथ ही या तो लकड़ी अलावा जला लेते हैं या फिर लकड़ी के कोयले या फिर पत्थर की अंगीठी। इसी तरह सांय के समय किया जाता है। वहीं बाजार में भी लोग अपनी दुकानों पर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिससे बाजार में इनकी मांग में तेजी से उछाल आया है। सबसे अधिक मांग लकड़ी की है। शहर में 100 क्विंटल तक लकड़ी की खपत एक दिन में होने का अनुुुमान कारोबारी बता रहे हैं। इसी तरह से पत्थर का कोयला भी 100 क्विंटल तक एक दिन में खपत हो रहा है। वहीं लकड़ी का कोयला की 50 क्विंटल तक की एक दिन में खपत हो रही है। इन सभी ईधन का एक दिन का कारोबार 5 लाख रुपये तक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार में ईधन के भाव प्रति क्विंटल
लकड़ी -600
लकड़ी का कोयला -4500
पत्थर का कोयला -2400
लकड़ी की कीमतों में एक रुपये किलो तक की तेजी है। शहर में एक दिन में 100 क्विंटल तक लकड़ी की इस समय बिक्री होने का अनुमान है। ठंड बढऩे से मांग में इजाफा हुआ है। आशीष माहेश्वरी, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी के कोयले में 10 रुपये किलो तक की तेजी है। शहर में 50 क्विंटल तक कोयला एक दिन में खपत हो रहा है। ठंड बढ़ने से खपत डेढ़ गुनी तक हो गई है। नवनीत गर्ग कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed